कौशाम्बी, जून 27 -- इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की टेक्निकल टीम ने सिहोरी टोल प्लाजा में टैंकर में आग लगने के बाद जांच की। शुक्रवार व शनिवार को सीओ व सीएफओ के साथ टेक्निकल टीम ने बारीकी से टैंकर की जांच की है। रिसाव की वजह से टैंकर खाली हो चुका है। टेक्निकल टीम ने भी माना है कि टक्कर लगने के बाद टैंकर में रिसाव चालू हुआ था। सिहोरी टोल प्लाजा में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे एलपीजी गैस लदे टैंकर में आग लग गई थी। आग इतनी भयावह थी कि टैंकर का चालक केबिन में ही जल गया था। उसका कंकाल ही पुलिस को मिला है। वहीं आग की चपेट में आने से टोल कर्मी आलोक सिंह की एसआरएन प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की टेक्निकल टीम सिहोरी टोल प्लाजा पहुंची थी। सीओ सत्येंद्र कुमार तिवारी, सीएफओ अशोक कुमार यादव...