बरेली, मार्च 24 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आरबीएमआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सॉफ्टप्रो इंडिया के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) एवं रोबोटिक्स विषय पर तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों से जोड़ते हुए व्यावहारिक, तकनीकी एवं उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सॉफ्टप्रो इंडिया की ओर से याशी अस्थाना (सीईओ), अक्षत पाठक एवं आकाश मौर्य की उपस्थिति में संस्थान एवं सॉफ्टप्रो इंडिया के मध्य सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों, नवाचार और रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को आईओटी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.