नई दिल्ली, मई 2 -- कच्छ (गुजरात)। गुजरात के कच्छ में सोशल मीडिया पर आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा को कथित तौर पर बढ़ावा देने के आरोप में 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि आरोपी फकीरमामाद गागड़ा ने कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो, लेख और तस्वीरें पोस्ट की थीं। उसने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अलग-अलग नामों से कई एकाउंटबनाए हुए थे। गागड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.