लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताआतंकी संगठन आईएसआईएस का आनलाइन माड्यूल से जुड़े सहारनपुर निवासी हारिस अली के मोबाइल के अलावा लैपटाप से भी एटीएस को अहम सुराग मिले हैं। हारिस ने कई अहम संदेशों को डिलीट कर दिया था। आशंका है कि वे संदेश पाकिस्तान में बैठे आईएसआईएस हैंडलर को भेजा गया था। उन संदेशों को रिकवर करने का प्रयास भी किया जा रहा है। एटीएस कई शहरों में आनलाइन माड्यूल से जुड़े युवकों की तलाश कर रही है। कई संदिग्ध युवकों से लंबी पूछताछ भी की गई है।एटीएस आरोपी हारिस अली को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए गुरुवार को लखनऊ स्थित विशेष कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है। हारिस बीते दो वर्षों से प्रदेश के कई शहरों में सक्रिय था। छद्म नामों से बनाए गए इंस्टाग्राम तथा इनक्रिप्टेड एप सेशन व डिसकार्ड पर ग्रुप बनाकर उसने युवकों को जोड़ा था औ...