पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के पतरिया गांव में शनिवार को समारोह कर आईएसी की परीक्षा में 94.64% अंक प्राप्त करने वाले विशाल कुमार को सम्मानित किया गया। पतरिया के किसान राजू चौरसिया के सुपुत्र विशाल को सेवानिवृत्त हेडमास्टर सह पथरा की मुखिया के पति व्यास राम चौरसिया ने माला एवं अंग वस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस क्रम में ब्यास राम चौरसिया ने कहा कि प्रतिभावान विशाल ने मां-बाप, घर, गांव तथा इलाके का नाम रौशन किया है। विशाल उनका शिष्य रहा है। पतरिया के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय से प्रारंभिक पढ़ाई की है। मौके पर कमल किशोर प्रसाद, सेवानिवृत शिक्षक राजकुमार प्रसाद चौरसिया, शिक्षक अनुज कुमार दुबे, युवा समाजसेवी आशुतोष रौशन, सीताराम महतो, मनोहर प्रसाद, हरे लाल चौरसिया ने भी विशाल को प्रोत...