एटा, फरवरी 13 -- बीपीएस पब्लिक स्कूल एटा में आईएससी (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा दी। शुक्रवार को परीक्षा के दौरान विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार, प्रधानाचार्य जिम थॉमस, उपप्रधानाचार्य विशाल कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के शिक्षक डीबी पुंढीर, ब्रजेश कुमार, अजय, अजीत, राजकुमार, आकाश एवं आयुष सहित समस्त स्टाफ ने परीक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और पूर्ण निष्ठा से परीक्षा देने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.