लखनऊ, फरवरी 25 -- हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस-भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी प्रदेश सरकार को नीतियां बनाने और प्रदेश के कर्मचारियों के प्रशिक्षण में मदद करेगा। यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) ने इसके लिए बुधवार को आईएसबी के साथ समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किए हैं। ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन से मिली जानकारी के मुताबिक आईएसबी प्रदेश सरकार को साक्ष्य आधारित नीति बनाने, राज्य और जिला स्तर पर सरकार की प्राथमिकता वाली नीतियों पर शोध, उनका मूल्यांकन और नीतियों में सुधार की गुंजाइश पर सुझाव देगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार के अधिकारियों और विभागों की क्षमता निर्माण आदि में भी आईएसबी मदद करेगा। आईएसबी इसके लिए कार्यशालाएं आयोजित करेगा। सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप विश्लेषण में भी सहयोग करेगा। आईएसबी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के तहत र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.