आईएसबीटी से मिले अलीगढ़ की बसें
आगरा, जून 5 -- पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता अहमद हसन ने अलीगढ़ के लिए बसों का संचालन पूर्व की तरह आईएसबीटी से किए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि आईएसबीटी से बसों के आने-जाने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी। वर्तमान में बसों का संचालन टेढ़ी बगिया से होने के कारण लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहां तक पहुंचने में समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने जनहित में अलीगढ़ बस सेवा को पुनः आईएसबीटी से संचालित किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.