आईएसबीटी से नगर निगम ने हटवाए अतिक्रमण
आगरा, अप्रैल 1 -- शहर के आईएसबीटी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने सख्त अभियान चलाया। बस स्टेशन के मुख्य द्वार और चारदीवारी के आसपास बनी अवैध दुकानों और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को पत्र भेजकर इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने मौके पर टीम भेजकर अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए हटाने की कार्रवाई शुरू की। पत्र में कहा गया था किआईएसबीटी को पीपीपी मॉडल के तहत विकसित करने की योजना है, जिसके तहत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होना प्रस्तावित है। ऐसे में बस स्टेशन परिसर के आसपास अवैध निर्माण और दुकानों को हटाना जरूरी हो गया है। नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.