आईएसबीटी संडे मार्केट की पार्किंग से स्कूटी चोरी
देहरादून, जून 2 -- देहरादून। आईएसबीटी के पास लगने वाले संडे मार्केट की पार्किंग से एक स्कूटी चोरी हो गई। नवादा जोगीवाला निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 24 मई की शाम उन्होंने अपनी नीले रंग की एक्टिवा संडे मार्केट की पार्किंग में खड़ी की थी। करीब सवा घंटे बाद जब खरीदारी कर वह वापस लौटे तो स्कूटी वहां से गायब थी। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि शिकायत पर सोमवार को चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.