देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम के आईएसबीटी पर तैनात कोषाध्यक्ष का स्कूटर बस अड्डे की पार्किंग से चोरी हो गया। पीड़ित कोषाध्यक्ष हरी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। कोषाध्यक्ष हरी सिंह बीते 16 फरवरी की सुबह अपनी सफेद रंग की एक्टिवा आईएसबीटी की तय पार्किंग में पार्क करके काम पर चले गए। रात करीब 9 बजे ड्यूटी के बाद लौटने पर एक्टिवा चोरी हो गया था। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता लगा कि चोर गलत दिशा के प्लेटफॉर्म पर चढ़ाकर स्कूटर को बाहर ले गया। हैरानी की बात यह है कि वहां मौजूद गार्ड ने उसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.