देहरादून, दिसम्बर 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून के व्यस्ततम आईएसबीटी चौक पर सोमवार सुबह फिर सड़क खून से लाल हुई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को ब्रह्मावाला के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 11:40 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक के चालक ने बेहद लापरवाही से वाहन चलाते हुए साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिरा और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। पहिया उनके पैरों व शरीर के निचले हिस्से को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.