आईएसबीटी क्षेत्र में डग्गामार बसों पर हो कार्रवाई
देहरादून, जून 18 -- देहरादून। आईएसबीटी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में निजी वाहन संचालकों और निजी कंपनियों की बसों का नियम विरुद्ध संचालन हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने आरटीओ को पत्र लिखकर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने का अनुरोध किया है। ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि कई निजी कंपनियां दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, धर्मशाला और ऊना जैसे प्रमुख मार्गों पर परमिट की शर्तों का खुला उल्लंघन कर रही हैं। ये बसें 'अखिल भारतीय पर्यटक परमिट नियम' और भारत सरकार की अधिसूचना का उल्लंघन कर आईएसबीटी, जोगीवाला और मॉल ऑफ देहरादून जैसे स्थानों को पिकिंग-ड्रॉप पॉइंट बनाकर ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग कर रही हैं। इससे उत्तराखंड परिवहन निगम को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने इस अवैध संचालन को रोकने के लिए संबंधित क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.