आईएसओ प्रमाणपत्र के लिए पहला चरण पूरा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ने आईएसओ 21001:2018 प्रमाणपत्र के लिए पहला चरण पूरा कर लिया है। प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक राज्य का पहला पॉलिटेक्निक कॉलेज है, जिसे आईएसओ प्रमाणपत्र मिलेगा। ऑडिट के दौरान संस्थान की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं, दस्तावेजीकरण तथा गुणवत्ता संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई।संस्थान के प्राचार्य ने ऑडिट के सफल समापन पर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण एवं विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अब संस्थान दूसरे चरण के ऑडिट की तैयारियों में जुटेगा। यह ऑडिट सफलतापूर्वक होने के बाद ही आईएसओ 21001:2018 का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.