जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी अब अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। टीम 15 मार्च को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में घर से बाहर मैदान में उतरेगी। लीग में जमशेदपुर एफसी का शानदार फॉर्म जारी है और टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। हालिया मुकाबलों में "मेन ऑफ स्टील" ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने दमदार खेल दिखाते हुए हिम्मत, एकजुटता और जीत की मजबूत इच्छा का परिचय दिया। टीम का लक्ष्य इस लय को बरकरार रखते हुए आगामी मैच में भी जीत हासिल करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...