जमशेदपुर, फरवरी 11 -- आईएसएल 2025-26 से पहले जमशेदपुर एफसी अपनी तैयारियों पर फोकस कर रही है। मुख्य कोच ओवेन कॉयल ने स्पोर्टिंग दिल्ली एफसी के साथ खेले गए प्री-सीजन फ्रेंडली मैच का मूल्यांकन करते हुए कहा कि जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स यानी 'फर्नेस' में दर्शकों का उत्साह खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ा रहा है। रंग-बिरंगी उपस्थिति और लगातार समर्थन टीम के लिए संबल साबित हो रहा है। कॉयल ने बताया कि प्री-सीजन मैचों से खिलाड़ियों की फिटनेस, तालमेल और रणनीतिक समझ बेहतर हुई है। सीमित समय के बावजूद खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और अभ्यास के जरिए रणनीति को और मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचें, क्योंकि उनका उत्साह टीम को जीत की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाता है। जमशेदपुर एफसी 15 फरवरी क...