आईएसएम पुंदाग में लोक-संस्कृति और संगीत का बिखरा रंग
रांची, अगस्त 21 -- रांची। इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम), पुंदाग में शुक्रवार को 'मल्हार-सावन उत्सव' का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने लोक-संस्कृति, संगीत और भारतीय परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारना था। संस्थान के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ज्योति, परियोजना निदेशक डॉ. कुमार विनय मोहन सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.