आईएसएम पुंदाग में नए सत्र के विद्यार्थियों का स्वागत
रांची, सितम्बर 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम), पुंदाग में नए विद्यार्थियों के स्वागत व उनके शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से सात दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को हुई। मौके पर झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के कुलपति डॉ डीके सिंह, आईएसएम, पुंदाग के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, निदेशक डॉ गंगा प्रसाद सिंह, डॉ गीता सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ विनय मोहन और प्राचार्य डॉ ज्योति सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। विभिन्न शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर योजना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक विकास के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में नृत्य, गायन समेत सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं। आगामी दिनों में शैक्षणिक, संवादात्मक और व्यक्तित्व विकास गतिविधियां होंगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.