रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। आईएसएम चौक के पास सोमवार को नाली निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान गेल की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल काम रोकने की मांग की और प्रशासन को सूचना दी। गैस रिसाव के कारण कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि, सूचना मिलते ही गेल की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन को शीघ्र ही दुरुस्त कर दिया। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...