आईएसएफ जिम्नासिएड-2026 में कुशीनगर के विशाल का चयन
कुशीनगर, सितम्बर 20 -- कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के मठिया श्रीराम गांव निवासी युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी विशाल तिवारी का चयन आईएसएफ जिम्नासिएड-2026 के लिए हुआ है। विशाल तीन से आठ दिसंबर तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-18 ताइक्वांडो वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। उनके चयन से गांव और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी है। मठिया श्रीराम निवासी राजकेश्वर तिवारी के पुत्र विशाल गोपालगंज स्थित ओलंपियन ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर में नियमित प्रशिक्षण लेते हैं। यह भी पढ़ें- सुषमा जूडो खेलने ब्राजील जाएगीप्रेरणा स्रोत यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी दिव्यांशी सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.