आईएसएफ की कार्यकारी समिति के सदस्य बने दीपक कुमार
लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय स्कूल खेल महासंघ (आईएसएफ) की कार्यकारी समिति का सदस्य अपर मुख्य सचिव, वित्त दीपक कुमार को चुना गया है। सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित आईएसएफ की कार्यकारी समिति के चुनाव में सदस्य बनकर उन्होंने देश व यूपी का मान बढ़ाया है। स्कूली खेलों को आसानी से बढ़ावा मिलेगा। वैश्विक स्तर पर स्कूली खेलों से संबंधित नीतियों के निर्धारण में भारत की बात भी दमदारी से सुनी जाएगी। भारतीय खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर, कोचिंग एक्सचेंज प्रोग्राम व वैश्विक स्पोर्ट्स नेटवर्क का भारत को लाभ मिलेगा। दीपक कुमार के साथ भारतीय स्कूल खेल महासंघ की कार्यकारी समिति के सदस्य भगवती सिंह भी सर्बिया गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.