लखनऊ, जुलाई 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता स्कूली खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) की कार्यकारिणी का सदस्य चुने जाने के बाद स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व एपीसी दीपक कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दीपक कुमार को बधाई दी और 'विजन 2036' का मंत्र भी दिया।

भारत की मेजबानी एपीसी ने मुख्यमंत्री को बताया कि भारत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत को वर्ष 2027 में दो बड़ी वैश्विक प्रतियोगिताओं आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप 2027 (स्थानः दिल्ली, भारत) तथा आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2027 (स्थानः दिल्ली, भारत) की मेजबानी मिली है। इन आयोजनों के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा दिल्ली सरकार ...