धनबाद, अगस्त 2 -- दुबई से धनबाद आए कुख्यात प्रिंस खान के करीबी सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर ने पुलिस के समक्ष चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सैफी ने पुलिस को बताया कि दुबई में पाकिस्तानी मूल की नौकरानी फौजिया बलूच का अपने जीजा पाकिस्तानी तौकिर बलूच से अफेयर चल रहा था। तौकिर आईएसआई से जुड़ा था। उसकी मदद से प्रिंस खान पाकिस्तान भागा। पुलिस ने बैंक मोड़ थाना के दो मामलों में सैफी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट सौंपी है। चार्जशीट के साथ पुलिस ने डायरी भी दी है, जिसमें सैफी के सनसनीखेज खुलासे वाले स्वीकारोक्ति बयान को भी शामिल किया गया है। इसी साल 19 अप्रैल को पुलिस ने यूएई के अजमान से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने पर बंगाल पुलिस के साथ मिलकर सैफी की गिरफ्तारी की थी। चार मई को धनबाद थाना में हुई पूछताछ में उसने पुलिस को गिरोह से जुड़ी कई अहम ज...