नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- - कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया था आरोपी नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को आईएसआईएस से कथित संबंध रखने के मामले में गिरफ्तार रिजवान अहमद को एक दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया है। रिजवान को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया था और उस पर आईएसआईएस से जुड़े होने के आरोप हैं। एक दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आगे की जांच के लिए 10 दिन की हिरासत की मांग की थी।ड्यूटी न्यायिक मजिस्ट्रेट कौतुक भारद्वाज की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फिलहाल एक दिन की अतिरिक्त हिरासत देने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि मामले की गंभीरता और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों को देखते हुए आगे पूछताछ जरूरी है। जांच अधिकारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.