आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में डॉक्टर को छह साल की सजा
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- यहां एक विशेष एनआईए अदालत ने शनिवार को एक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) को 6 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। उसने 2023 के इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) आतंकी साजिश मामले में अपना अपराध कबूल कर लिया था। आरोपी, अदनान अली सरकार ने अदालत से कहा कि वह 'अपने गलत कामों पर पछतावा' कर रहा है और अपने तथा अपने परिवार के भविष्य के लिए अपना अपराध स्वीकार कर रहा है। विशेष एनआईए जज अभय ए. जोगलेकर ने उसे यूएपीए और आईपीसी के तहत आपराधिक साजिश रचने और सबूत मिटाने का दोषी ठहराया। अदनान का अपराध कबूलनामा स्वीकार करते हुए, जज ने कहा कि भले ही यह उसका पहला अपराध था, लेकिन उस पर लगे आरोप गंभीर थे। जज ने कहा कि अदालत का मानना है कि समाज में एक कड़ा संदेश जाना चाहिए, ताकि इस तरह की हरकतें समाज में दोबारा न पनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.