आईएसआईएस के 4 आतंकियों को सजा
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- यहां की एक एनआईए अदालत ने सोमवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के चार सदस्यों को 'वॉइस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में छह साल तक की अलग-अलग अवधि की जेल की सजा सुनाई। एनआईए के एक बयान के अनुसार, उमर निसार उर्फ कासिम खुरासानी, रमीज अहमद लोन और तनवीर अहमद भट को छह-छह साल की कठोर कारावास की सज़ा सुनाई गई, जबकि अफशान परवेज जराबी को पांच साल की कठोर कारावास की सजा के साथ-साथ क्रमशः 36,000 रुपये, 31,000 रुपये, 23,000 रुपये और 9,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। बयान में कहा गया है कि सभी सज़ाएं एक साथ चलेंगी। विशेष अदालत ने 17 सितंबर को इन चारों आरोपियों को दोषी ठहराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.