रांची, मार्च 6 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में शुक्रवार को नवनियुक्त प्रभारी निदेशक बिनोद नारायण का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद निदेशक ने संस्थान की उन्नति के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.