फरीदाबाद, जून 20 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। आईएमटी सेक्टर-69 में निर्माणाधीन फैक्टरी में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत के मामले में दो दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कार्रवाई में देरी से मृतक के परिजन और साथी मजदूर नाराज हैं। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले अंकित ने बताया कि आईएमटी सेक्टर-69 स्थित एक्वाविला बिल्टेक नामक निर्माणाधीन फैक्टरी में ठेकेदार निजामुद्दीन के अधीन मजदूर काम कर रहे थे। 18 जून की शाम को साइट पर दीवार के पास पैड लगाने का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान मजदूरों ने वहां अधिक खुदाई होने और मिट्टी खिसकने के खतरे की बात जिम्मेदार लोगों के सामने रखी थी। यह भी पढ़ें- आईएमटी हादसे में मजदूर की मौत के दो दिन...