फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- आईएमटी मानेसर में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे आधा दर्जन से ज्यादा निजी कंपनियों के कर्मचारियों पर आज वीरवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मानेसर में धारा 163 लागू होने के बाद कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं थे। कर्मचारियों को फैक्ट्री गेट के पास इकट्ठा होने और और उन्हें किसी भी तरह के धरने प्रदर्शन से रोका जा रहा था। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया इसके बाद पुलिस की टीमें कर्मचारियों को खदेड़ने लगी और लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद मौके पर बवाल मच गया और कई कर्मचारियों को चोटें आई हैं। कइयों के तो सिर तक फूट गए। 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी कल से हड़ताल पर थे। हड़ताली कर्मचारियों में महिलाएं भी शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.