फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आईएमटी क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार सुबह अचानक पेट्रोल खत्म हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह काम पर जाने के लिए निकले वाहन चालकों को बिना पेट्रोल भरवाए ही खाली हाथ लौटना पड़ा। कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी निराश होकर लौटे, जबकि कुछ को पेट्रोल भरवाने के लिए शहर के अन्य इलाकों में स्थित पंपों का रुख करना पड़ा। पेट्रोल की कमी का असर औद्योगिक गतिविधियों पर भी देखने को मिला। आईएमटी क्षेत्र में स्थित कई छोटे-बड़े उद्योगों के कर्मचारियों और माल ढुलाई से जुड़े वाहनों को समय पर ईंधन नहीं मिल पाया, जिससे कामकाज प्रभावित हुआ। उद्योग संचालकों ने बताया कि अचानक सप्लाई बाधित होने से उत्पादन और परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ा।दोपहर बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.