आईएमए समर कार्निवल में दिखी बच्चों की प्रतिभा
बरेली, जून 21 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित चार दिवसीय समर कार्निवल 2026 का समापन हो गया। अंतिम दिन बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. हर्षदीप साहनी और डॉ. पारुल प्रिया ने किया। चार दिवसीय समर कार्निवल में रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें स्विमिंग, एक्वा जुम्बा, ओरिगामी, पोस्टर प्रतियोगिता, राइम प्रतियोगिता, स्पेल बी, काइट पेंटिंग, एक्सटेम्पोर और क्विज प्रमुख रहीं। समापन समारोह में आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल, कल्चरल चेयरपर्सन डॉ. सुविधा महार, डॉ. शालिनी अरोरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आईएमए समर कार्निवल में दिखी बच्चों की प्रतिभा यह भी पढ़ें- समर कार्निवल में बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.