भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के क्षेत्रीय ब्लड बैंक में आईएमए भागलपुर व मायागंज अस्पताल के अधीक्षक की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईएमए भागलपुर के सचिव डॉ. अर्शद अहमद समेत 11 लोगों ने रक्तदान किया। आईएमए के सचिव डॉ. अर्शद अहमद ने कहा कि रक्तदान हरेक व्यक्ति को करना चाहिए। रक्तदान करने से जहां हृदय रोग एवं जोड़ों का रोग होने का खतरा कम होता है। वहीं एक इंसान एक बार रक्तदान करके तीन मरीजों की जान बचा सकता है। इस मौके पर क्षेत्रीय ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अजय प्रताप, ब्लड बैंक की वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्या सिंह, आईएमए की अध्यक्ष डॉ. रोमा यादव आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...