बरेली, अगस्त 2 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित होने वाले आईएमए वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-2 की ट्रॉफी का शनिवार शाम आईएमए भवन में हुआ। समारोह में आईएमए पदाधिकारियों, चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, मानद सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल और कोषाध्यक्ष डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने कहा कि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण चिकित्सकों के बीच खेल भावना, सहयोग को मजबूत करेगा। समारोह में डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. ममता गंगवार, डॉ. पारुल सक्सेना, डॉ. निवेदिता चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...