आईएमए वित्त सचिव पद पर डॉ दिनेश का कब्जा
कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता आईएमए के 2026-27 की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई। अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए पहले ही निर्विरोध उम्मीदवार चुने जा चुके हैं। सिर्फ वित्त सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच लड़ाई थी। रविवार को मतदान के बाद डॉ दिनेश चन्द्रा को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने डॉ क्षमा शुक्ला को नौ वोटों से हराया। चुनाव अधिकारी डॉ जेएस कुशवाहा के मुताबिक 2412 में से 716 सदस्यों नें मतदान किया। इसमें से दो मत अवैध घोषित किए गए। मतगणना के बाद डॉ दिनेश को 360 व डॉ क्षमा को 351 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए डॉ अमित सिंह गौर व सचिव के लिए डॉ दीपक श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.