बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के विंटर स्पोट्र्स वीक-2026 का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. आईएस तोमर, आईएमए स्टेट के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल ने किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, स्पोट्र्स चेयरमैन डॉ. मनोज अग्रवाल, सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्पोट्र्स वीक का आयोजन 11 जनवरी तक होगा। इसका उद्देश्य आईएमए सदस्यों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, फिटनेस को बढ़ावा देना है। इस मौके पर डॉ. राजीव गोयल, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. वीरेंद्र प्रताप, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. अनिता नाथ, डॉ. वंदना जिंदल, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. पारुल सक्सेना समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.