कानपुर, दिसम्बर 4 -- कानपुर। बरेली में आयोजित आईएमए यूपी कान 2025 में कानपुर के 12 चिकित्सकों को प्रदेश स्तर के सम्मान से नवाजा गया। इस संबंध में आईएमए कानपुर ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता की, जिसमें सम्मानित चिकित्सकों के बारे में जानकारी दी। आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि डॉ. वीके कपूर को अवॉर्ड फॉर उत्तम लोकल ब्रान्च प्रेसिडेंट आफ आईएमए यूपी स्टेट 2024-2025, रूप किशोर एंड चन्द्रानी टंडन को अवॉर्ड फॉर बेस्ट लोकल ब्रांच सचिव ऑफ आईएमए यूपी स्टेट 2024-2025, डॉ. राजकपूर मेमोरियल को अवॉर्ड फॉर उत्तम आईएमए सीजीपी रिफ्रेशर कोर्स 2024-25, बाई लोकल ब्रांच डॉ. वीके जैन व स्नेह जैन को अवॉर्ड फॉर बेस्ट एडिटर आईएमए बुलेटिन 2024-25, डॉ. ज्ञान पी लाल व सुमन को अकादमिक अचीवमेंट अवॉर्ड 2025, डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. विकास मिश्रा,...