बरेली, मई 10 -- आईएमए में लगा थैलेसीमिया शिविर, 150 बच्चों की हुई जांच बरेली। वरिष्ठ संवाददाता आईएमए की तरफ से विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता रैली और जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय रहते इसकी रोकथाम के उपाय बताना था। यह भी पढ़ें- शादी के पहले थैलेसीमिया जांच करने का बने कानूनकार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि जिला जज प्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जया उपस्थित रहीं। आईएमए भवन से कंपनी गार्डन तक निकाली गई इस रैली में 150 से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे और उनके अभिभावक शामिल हुए। विशेष टी-शर्ट पहने बच्चों ने हाथों में तख्तियां, पोस्टर और झंडे लेकर समाज को थैलेसीमिया से लड़ने का संदेश ...