आईएमए में प्रोस्थोडॉन्टिक्स पर हुई वर्कशॉप
बरेली, जुलाई 6 -- इंडियन डेंटल एसोसिएशन बरेली ने रविवार को आईएमए सभागार में डिजिटाइजेशन इन प्रोस्थोडॉन्टिक्स विषय पर कार्यशाला आयोजित की। मुख्य वक्ता डॉ. देवेंद्र चोपड़ा ने दांत बनाने की प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक के उपयोग, उसके लाभ और आवश्यक सावधानियों पर से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक डिजिटल तकनीक से मरीज और चिकित्सक दोनों का समय बचता है, कृत्रिम दांतों (प्रोस्थेसिस) की गुणवत्ता बेहतर होती है और पूरी प्रक्रिया अधिक सटीक व सरल बन गई है। कार्यशाला में आईडीए अध्यक्ष डॉ. राहुल वोहरा, सचिव डॉ. अवधेश गंगवार, कोषाध्यक्ष डॉ. रवि सक्सेना, डॉ. आलोक, डॉ. अविजीत जौहरी, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. वैभव गंगवार, डॉ. कार्तिके, डॉ. चमन मलिक, डॉ. संजय, डॉ. दीनदयाल गंगवार समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: फायर कर्मियों को दिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.