आईएमए में नाटक आई साहिब का मंचन
बरेली, मई 31 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित नाटक आई साहिब का मंचन किया गया। श्याम सुंदर कन्या विद्यालय, फरीदपुर की छात्राओं ने अपने अभिनय और सशक्त संवाद प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के संघर्षपूर्ण जीवन, समाजसेवा, प्रशासन और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण, सुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। छात्राओं ने विभिन्न पात्रों का सजीव चित्रण कर दर्शकों को इतिहास के उस गौरवशाली दौर से रूबरू कराया।कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव और सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और महान व्यक्तित्वों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.