बरेली, मार्च 4 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली ब्रांच ने मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। होली गीतों पर चिकित्सकों, उनके परिवार के सदस्यों ने जमकर डांस किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद होली के पारंपरिक गीतों से कार्यक्रम शुरू हुआ। होली के गीत पर डॉक्टरों ने खूब डांस किया। उसके बाद फूलों की होली खेली गई। रंग-गुलाल से आईएमए नहा उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डॉक्टरों ने नृत्य-गायन में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. आईएस तोमर, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. कामेन्द्र सिंह, डॉ. सुविधा महार, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. विमल भारद्वाज आदि मौजूद रहे। वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाई होली फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.