वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा की नई कार्यकारिणी ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। लहुराबीर स्थित एसोसिएशन सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित डॉ. अनुराग टंडन ने अध्यक्ष और डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने मानद सचिव पद की शपथ ली। मुख्य अतिथि आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आईएमए बनारस बहुत पुरानी शाखा है और यह उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी शाखा है। देश में आईएमए बनारस शाखा की एक अलग पहचान है। डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि ब्लड बैंक समेत अन्य सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सदस्यों की संख्या को देखते हुए एक सात मंजिल भवन प्रस्तावित है जो जल्द पूरा कर लिया जायेगा। अध्यक्ष निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.