जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जनरल सर्जन डॉ. अशरफ बदर एवं वरिष्ठ एनेस्थेटिस्ट डॉ. अजय प्रसाद के विरुद्ध दर्ज मामले के संबंध में वरिष्ठ एसएसपी से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। एसएसपी पीयूष पांडेय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ऐसे मेडिको-लीगल मामलों में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप विधि सम्मत प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाएगा तथा संबंधित चिकित्सकों को किसी प्रकार की अनावश्यक प्रताड़ना नहीं होने दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष डॉ. जीसी माझी, सचिव डॉ. सौरभ चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. देवेश बहादुर, संयुक्त सचिव डॉ. सुरेश चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...