भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) भागलपुर की ओर से गुरुवार को आईएमए हॉल में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस रॉय मित्र के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया। आईएमए सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी। आईएमए की अध्यक्ष डॉ. रोमा यादव ने कहा कि डॉ. एस रॉय मित्र ने कई दशकों तक भागलपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मरीजों के प्रति समर्पण भाव चिकित्सक समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह भी पढ़ें- आईएमए ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ एस रॉय मित्र के निधन पर व्यक्त किया शोक, दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- डॉ. एस.के. लाल को मरणोपरांत पद्मश्री देने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...