मेरठ, मार्च 20 -- आईएमए के चिकित्सकों ने सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को राज्यसभा में देश में डॉक्टरों एवं मरीजों के परिवारों के बीच बढ़ती हिंसा के कारण अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करना और इसमें न्याय के लिए स्थायी नियामक संस्थान के निर्माण के संबंध में सदन के माध्यम से उठाए जाने पर आभार जताया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी, सचिव डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. शिशिर जैन, डॉ. सुमित उपाध्याय ने वाजपेयी के घर पहुंचकर धन्यवाद दिया। डॉ. त्यागी ने कहा कि चिकित्सक ऐसी घटनाएं डॉक्टर मरीज के बीच विश्वास को कमजोर करती हैं और स्वास्थ्य सेवाओं के वातावरण को असुरक्षित बनाती हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तथा मरीज के परिवारजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त नीति और कड़े कानून लागू किए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.