बरेली, मार्च 8 -- बरेली, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) बरेली की तरफ से आयोजित पिंकाथॉन जागरूकता रैली में करीब 500 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर महिलाओं को गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। गिव टू गेन की थीम पर आयोजित इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्तन और गर्भाशय कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे सिविल लाइंस स्थित आईएमए भवन से हुई। रैली चौकी चौराहा, पटेल चौक, श्यामगंज और कंपनी गार्डन होते हुए वापस आईएमए भवन पर संपन्न हुई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने रैली को झंडी दिखाई। दौड़ में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी दम दिखाया। 76 वर्षीय रीता पांडेय ने पूरी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर सभी के आक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.