आईएमए ने की गिरिडीह में आईडी नेट मशीन उपलब्ध कराने की मांग
गिरडीह, जून 17 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। आईएमए गिरिडीह ने अध्यक्ष डॉ रेयाज अहमद के नेतृत्व मे गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मुलाक़ात कर गिरिडीह में आईडी नेट मशीन लगाने समेत कई मांग रखी। आईएमए प्रतिनिधि ने विधायक को बताया कि उच्च न्यायालय ने बिना आईडी नेट टेस्ट के मरीजों को खून नहीं चढ़ाने का निर्देश दिया है और यह मशीन सिर्फ रांची में है।
संकट का समाधान गिरिडीह से खून लेकर टेस्ट के लिए रांची भेजा जाता है जिसकी रिपोर्ट आने में 24 घंटे का समय लगता है जिस वजह से कई इमेरजेंसी मरीजों को खून समय पर नहीं मिल पाता है। जिससे मरीजों को बहुत दिक्क़त होती है। कुछ मरीजों की मौत खून के अभाव में हो जाता है। दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कहा कि इस मशीन से हेपाटाइटिस बी और सी के साथ एचआईवी टेस्ट होता है और इन जांचों के बगैर खून चढ़ाना मना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.