रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (झासा) ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जुनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (आईएमए जेडीएन) झारखंड के राज्यभर में जूनियर रेसिडेंट (अकादमिक और नॉन-अकादमिक), सीनियर रेसिडेंट और इंटर्न डॉक्टरों के लिए स्टाइपेंड संशोधन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। झासा के सचिव डॉ ठाकुर मृत्युंजय सिंह ने कहा कि स्टाइपेंड संशोधन की मांग न केवल वैध है, बल्कि यह लंबे समय से लंबित भी है। बढ़ती जीवन लागत और चिकित्सा सेवाओं की मांग को देखते हुए यह जरूरी है कि स्टाइपेंड संरचना को समय-समय पर संशोधित किया जाए, जिसमें हर तीन साल में संशोधन का प्रस्ताव है, ताकि निष्पक्षता और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि झासा ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन का भी समर्थन किया ह...