वाराणसी, जुलाई 5 -- वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार मिला है। आईएमए की विंग नॉर्थ जोन कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स (सीजीपी) की ओर से गाजियाबाद में आयोजित कांफ्रेंस में ये अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही शाखा के चार डॉक्टरों को सीजीपी फेलोशिप मिला है। इसमें आईएमए सचिव डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह और डॉ. विशाल सिंह यादव शामिल हैं। शाखा को सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए सर्वोत्तम शाखा पुरस्कार भी प्रदान किया गया। शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लायंस अरुणिमा ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...