गिरडीह, नवम्बर 17 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर आईएमए गिरिडीह के द्वारा रविवार को बोड़ो स्थित आईएमए भवन में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में मुख्य रुप से आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रियाज अहमद, सचिव डॉ. रितेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. नूतन लाल समेत डीएसपी कौशर अली समेत अन्य चिकित्सकों ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वल्लित कर किया। इस शिविर में जहां डीएसपी कौसर अली समेत अन्य चिकित्सकों ने भी रक्तदान किया। वहीं शहर के कई आम व खास लोगों ने भी इस रक्तदान शिविर में भाग लेकर शिविर को और भी खास और यादगार बना दिया। इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ रेयाज अहमद ने बताया कि झारखंड राज्य का स्थापना हुए 25 वर्ष होने के उपलक्ष्य में आज आईएमए गिरिडीह के द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.