पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की पलामू इकाई ने डॉक्टर्स डे पर शिविर लगाकर 18 यूनिट रक्तदान किया। मेदिनीनगर के शहीद भगत सिंह चौक स्थित आईएमए हॉल में आयोजित शिविर का उदघाटन पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। पलामू जिले के एकमात्र राजकीय ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता की कमी की समस्या को देखते हुए शिविर लगाया गया। सिकलसेल, एनीमिया, थैलीसीमिया आदि से पीड़ितों को नियमित ब्लड की जरूरत होती है। जिले में करीब 150 थैलेसीमिया पीड़ित सूचीबद्ध है। ट्रॉमा सेंटर में भी प्रतिदिन रक्त की जरूरत होती है। डॉक्टरों ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर शिविर लगा किया 35 यूनिट रक्तदान रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है। शिविर में डॉ गौरव विशाल, डॉ रविश कुमार, ब्...